Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद की आशंका

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के नीरी नावाडीह गांव में गुरुवार देर शाम एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

suicide
Youth commits suicide by hanging in Koderma

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के नीरी नावाडीह गांव में गुरुवार देर शाम एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामदेव यादव के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामदेव यादव पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में था. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर वह अपने कमरे में चला गया. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने और कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ. उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो रामदेव फंदे से लटका हुआ था.

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर ही हो सकेगा.

ALSO READ: सरकार के जवाब का इंतजार, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयार, राहुल गांधी से छात्रों ने की CBI जांच की मांग, सात अगस्त को विधानसभा मार्च से कोई संबंध नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *