Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के छोटकी बागी में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने कोडरमा सदर थाना में आवेदन देकर डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह निवासी रूपलाल मेहता पर बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी वर्तमान में कोडरमा के छोटकी बागी में रह रहा था. पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया…
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है. सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ: कोडरमा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद की आशंका


