Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: अबुआ आवास की राशि में कथित फर्जी निकासी का आरोप, मुखिया समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी

Jamtara: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव में अबुआ आवास योजना की राशि की कथित फर्जी निकासी का मामला सामने आया है....

अबुआ आवास योजना

Jamtara: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव में अबुआ आवास योजना की राशि की कथित फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. लाभुक बुधन मिर्धा की शिकायत पर पुलिस ने चकनयापाड़ा पंचायत की मुखिया समेत पांच नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला 

बुधन मिर्धा की शिकायत के आधार पर बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में चकनयापाड़ा पंचायत की मुखिया दुखी मुर्मू, बनमाली मिर्धा, शंखचुड़ मंडल, गया प्रसाद मिर्धा, विश्वनाथ मिर्धा सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसके बायोमैट्रिक यानी फिंगरप्रिंट का कथित रूप से दुरुपयोग किया और अबुआ आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि की अवैध तरीके से निकासी कर ली. पीड़ित के अनुसार, जब उसने इस मामले का विरोध किया तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद बिंदापाथर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद सरकारी आवास योजना में लाभुकों के बायोमैट्रिक डेटा की सुरक्षा और योजना की राशि के पारदर्शी तरीके से वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

AlsoRead:रांची: नामकुम के जोरार जोड़ा मंदिर परिसर से युवक का शव बरामद, बैठे हुए अवस्था में मिला लाश, इलाके में सनसनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *