Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को निशिकांत दुबे का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का...

Nishikant Dubey
Nishikant Dubey supports the JPSC-JSSC students' protest

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का भी समर्थन मिल गया है. सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रों के आंदोलन के साथ खड़े होने की बात कही है. निशिकांत दुबे ने कहा कि 13 अगस्त तक, यानी संसद का सत्र चलने तक, अगर छात्रों की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ तो वह अपनी पार्टी से अनुमति लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे. उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो वह छात्रों के समर्थन में अनशन भी करेंगे.

आंदोलन में शामिल होकर करूंगा अनशन

सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि वह छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि अगर 13 अगस्त तक सरकार या संबंधित स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वह पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलनरत छात्रों के बीच जाएंगे और उनके साथ अनशन करेंगे.

ALSO READ: सरायकेला : मुख्य राज्यमार्ग NH-33 पर मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *