Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शराब घोटाला: अमर मेहता से ACB कर रही पूछताछ

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला में एसीबी की जाँच जारी है. शुक्रवार को एजेंसी ने उत्पाद विभाग में पूर्व में कार्यरत अमर मेहता...

Liquor scam: Amar Mehta being questioned by the ACB

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला में एसीबी की जाँच जारी है. शुक्रवार को एजेंसी ने उत्पाद विभाग में पूर्व में कार्यरत अमर मेहता को पूछताछ के लिए बुलाया है. एसीबी के बुलावे पर अमर मेहता एजेंसी के समक्ष पहुंचे हैं जहाँ उनसे शराब घोटाला से जुड़े केस में पूछताछ की जा रही है. अमर महतो फिलहाल लैंड रिकॉर्ड विभाग में कार्यरत हैं और पूर्व में उत्पाद विभाग में सेवा दे चुके हैं.

पूछताछ में हो सकते हैं केस में कई अहम 

एसीबी को उम्मीद है कि अमर मेहता से पूछताछ में शराब घोटाला से जुड़े केस में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. इससे पहले एजेंसी ने शराब घोटाला मामले में गुरुवार को इस केस के प्रमुख अभियुक्तों में से एक विनय सिंह के भाई अरुण सिंह से भी पूछताछ की थी. शराब घोटाला मामले में एसीबी की जाँच तेज हो गई है. इस मामले में एसीबी अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ALSO READ : मंत्री सुदिव्य सोनू ने पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के नाम पर जताई आपत्ति, कहा- विपक्ष के पास नहीं बची है नैतिकता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *