Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम समीक्षा बैठक

Ranchi: 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड सरकार ने कमर...

Jharkhand: Chief Secretary chairs an important review meeting today regarding preparations for the Independence Day celebrations.

Ranchi: 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड सरकार ने कमर कस ली है. इस संबंध में राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आहूत किए जाने की सूचना दी गई है. यह महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज यानि (सात अगस्त)को दोपहर एक बजे राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित मुख्य सचिव कक्ष में आयोजित की जा रही है. बैठक के दौरान राज्य भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुचारू, सुरक्षित और भव्य आयोजन के लिए विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, और सूचना-प्रसारण से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी.

प्रमुख अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के निर्देश

मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के प्रशासनिक, पुलिस और तकनीकी महकमों के शीर्ष अधिकारियों को इस समीक्षा बैठक में ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

दुमका के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संताल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीसी और एसपी अपने जिले में ही उपस्थित रहकर झारनेट) के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस समीक्षा बैठक में ससमय शामिल होंगे.

ALSO READ : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली और पेपर लीक को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *