Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, चाकू और कपड़े के साथ आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर का खुलासा महज 12 घंटे में कर दिया है.लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के...

Pakur: Double murder solved within 12 hours, accused arrested with knife and clothes, SP gave information in press conference

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर का खुलासा महज 12 घंटे में कर दिया है.लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा किया. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी झेनागड़िया निवासी 28 वर्षीय अबरास अंसारी उर्फ अबरास मोमिन को गिरफ्तार कर लिया है. उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून से सना टी-शर्ट और बरसाती बरामद की गई है. मामले की जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. एसपी ने बताया कि पांच-छह अगस्त की मध्यरात्रि झेनागड़िया गांव में एक महिला और उसकी पुत्री की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी.

12 घंटे के अंदर आरोपी अबरास अंसारी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसपी ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपी अबरास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर हत्या की है.

ALSO READ : संसद स्थगित : राज्यसभा-लोकसभा 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *