Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Ranchi University(R.U) में PG एडमिशन की अंतिम तारीख 8 अगस्त, आवेदन का आज आखिरी मौका

Ranchi: रांची यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में दाखिले के लिए आवेदन और एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तारीख...

ru-office

Ranchi: रांची यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में दाखिले के लिए आवेदन और एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2026 तय की गई है. यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस सत्र में एमए, एमएससी और एमकॉम में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को तय समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह प्रक्रिया रांची यूनिवर्सिटी के सभी विभागों के साथ-साथ कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज, एफिलिएटेड कॉलेज और माइनॉरिटी एफिलिएटेड कॉलेजों में लागू होगी.

8 अगस्त के बाद नहीं लिया जाएगा आवेदन

यूनिवर्सिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 8 अगस्त के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. निर्धारित समय के बाद चांसलर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा. इसलिए जिन योग्य विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

ये देखें: New Doc 08-06-2026 16.15

झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा आरक्षण

एडमिशन के दौरान यूनिवर्सिटी और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित वेटेज दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी के विभागों और कॉलेजों को राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पालन करने का निर्देश दिया गया है. आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों के लिए झारखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा. दूसरे राज्यों या झारखंड के बाहर के किसी प्राधिकरण से जारी प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मूल प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी

एडमिशन के समय छात्रों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा. यदि कोई विद्यार्थी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करता है तो उसका दावा खारिज किया जा सकता है.

फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी

आवेदन और एडमिशन फीस चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी. फीस संबंधित कॉलेज या विभाग की निर्धारित शुल्क संरचना के अनुसार होगी.

AlsoRead:संसद स्थगित : राज्यसभा-लोकसभा 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *