Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भूख हड़ताल से बिगड़ी राहुल क्रांति की तबीयत, अस्पताल पहुंचे नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही

Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर...

hunger strike
Rahul Kranti's health deteriorates due to hunger strike

Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही अस्पताल पहुंचे और राहुल से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने राहुल क्रांति का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने यह भी पूछा कि राहुल को अस्पताल में किस तरह का इलाज दिया जा रहा है और उनकी स्थिति अभी कैसी है.

भूख हड़ताल पर बैठे थे राहुल क्रांति 

राहुल क्रांति JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे थे. लगातार भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद नेताओं ने राहुल से बातचीत कर उनके आंदोलन और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी ली. इस दौरान अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली गई. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी सदर अस्पताल पहुंचकर राहुल क्रांति से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने भी राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

ALSO READ: हजारीबाग के 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल, यातायात व्यवस्था होगी स्मार्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *