Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारोः महिला ने दामोदर नदी में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला सुरभि ने हिंदुस्तान पुल से दामोदर...

बोकारो
महिला ने दामोदर नदी में लगाई छलांग

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला सुरभि ने हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में छलांग लगा दी. घटना शुक्रवार को करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है.

पुल पर जुटी लोगों की भीड़, पुलिस को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, नदी में छलांग लगाने वाली महिला सुरभि, ज्वेलर्स मनोरंजन की पत्नी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ हिंदुस्तान पुल पर जमा हो गई, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी गई. पुलिस और गोताखोरों की टीम दामोदर नदी में महिला का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है, खबर लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था और खोजबीन लगातार जारी थी.

ALSO READ: स्याही फेंकने पर भड़कीं नेहा बोरा, बोलीं- ‘BJP और RSS की चाल’

घटना के कारणों का पता नहीं

महिला ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *