Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल, यातायात व्यवस्था होगी स्मार्ट

Hazaribagh: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में हजारीबाग नगर निगम ने बड़ी पहल की है. नगर निगम शहर...

ट्रैफिक सिग्नल

Hazaribagh: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में हजारीबाग नगर निगम ने बड़ी पहल की है. नगर निगम शहर के 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम स्थापित करेगा. इनमें आठ स्थानों पर फोर-वे और दो स्थानों पर थ्री-वे ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे. इस परियोजना पर करीब 2.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. नगर निगम के अनुसार, ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए दिल्ली की एजेंसी फिकोटेक्स डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एकरारनामा किया जाएगा. एजेंसी को अनुबंध होने के बाद 13 माह के भीतर कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है. शहर में आधुनिक सिग्नल स्टेट एलोन सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे सभी प्रमुख जंक्शनों का संचालन और नियंत्रण बेहतर ढंग से हो सकेगा.

24 घंटे करेंगे काम

शहर में लगाए जाने वाले सभी ट्रैफिक सिग्नल प्रतिदिन 24 घंटे संचालित रहेंगे. ऑटोमैटिक सिस्टम के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. एजेंसी तीन वर्षों तक सिग्नलों की देखरेख अपने खर्च पर करेगी तथा कुल पांच वर्षों तक मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभाएगी. इसके बाद ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन और रखरखाव ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा.

इन 10 स्थानों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

पीटीसी चौक,जिला परिषद चौक, डीवीसी मोड़, इंदपुरी पटेल चौक, सिद्धू कान्हू चौक, झंडा चौक, अन्नदा चौक, नीलांबर-पीतांबर चौक, कचहरी चौक, कोर्रा चौक.

नगर आयुक्त ने कहा: यातायात प्रबंधन बेहतर होगा

नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. एक्सटेंशन के बाद पहले चरण में 10 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य शुरू होगा. इसके लिए सभी प्रमुख जंक्शनों पर कंट्रोल पैनल भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे यातायात संचालन अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सके.

AlsoRead:अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *