Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: नवा टोली में प्रदेश कांग्रेस सचिव जैश रंजन पाठक का भव्य स्वागत, कहा- ‘सभी वर्गों को लेकर चलेंगे साथ’

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राज्य सचिव और पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक (बिट्टू पाठक) के सम्मान में...

Palamu: State Congress Secretary Jaish Ranjan Pathak received a grand welcome at Nava Toli, saying, "We will take all sections along with us."

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राज्य सचिव और पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक (बिट्टू पाठक) के सम्मान में डाल्टनगंज के नवा टोली कुंजरा पट्टी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. सदर नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं और पगड़ी से अभिनंदन किया. समारोह को संबोधित करते हुए बिट्टू पाठक ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के पलामू के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बाधाएं डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को किसी भी हाल में दबने नहीं दिया जाएगा. इस अवसर पर जमीअतुर राइन कमेटी के सचिव खुर्शीद आलम और शमीम अहमद राइन सहित अन्य नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पलामू का सम्मान बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: भूख हड़ताल से बिगड़ी राहुल क्रांति की तबीयत, अस्पताल पहुंचे नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *