Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह से जोड़ने के विरोध में ABVP का 3 दिवसीय धरना शुरू

Koderma: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), कोडरमा जिला ने छात्रहित से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को लेकर गुरुवार से जे.जे. कॉलेज, झुमरी...

Koderma

Koderma: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), कोडरमा जिला ने छात्रहित से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को लेकर गुरुवार से जे.जे. कॉलेज, झुमरी तिलैया परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया.

कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का विरोध

अभाविप ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के प्रस्ताव का विरोध किया. नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि हजारीबाग की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह करीब 120 किलोमीटर दूर है. विश्वविद्यालय से जुड़े नामांकन, परीक्षा और प्रमाण-पत्र जैसे कार्यों के लिए छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का समय और पैसा दोनों प्रभावित होंगे. खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

प्रश्नपत्र लीक मामलों पर जताई चिंता

धरने के दौरान अभाविप के उपाध्यक्ष रोशन कुमार ने JPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक मामलों पर चिंता जताई. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पप्पू कुमार ने कहा कि अगर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में विनीत सिंह, अंकुश कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार समेत कई अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: कोडरमा : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार, DCM और 65 पाइप बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *