Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची की खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा विधानसभा में उठा, सुरेश बैठा ने कहा- बदलने की है आवश्यकता

Ranchi: जिले के कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की खराब अवस्था और उसे बदलने के संबंध...

Ranchi: जिले के कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की खराब अवस्था और उसे बदलने के संबंध में सवाल किए. इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि स्ट्रीट लाइट में तकनीकी खराबी होने पर उनकी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य समय-समय पर रांची नगर निगम द्वारा किया जा रहा है.

नागरिकों द्वारा Online एवं Offline माध्यम से रांची नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई जा रही है. उक्त प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल 26 टीम कार्य कर रही हैं एवं रात्रि निरीक्षण के लिए भी 06 टीम प्रतिनियुक्त हैं. रांची नगर निगम को वर्ष 2026 में Online एवं Offline माध्यम से 1692 शिकायतें मिलीं, उसके आलोक में 1352 मामलों का निष्पादन किया गया है. सरकार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है.

Also Read: जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

खराब स्ट्रीट लाइट बदलने पर सरकार का जवाब

क्या सरकार खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलना चाहती है, इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि स्ट्रीट लाइट में तकनीकी खराबी होने पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य समय-समय पर रांची नगर निगम द्वारा किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *