Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक आगामी 08 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे परिसदन, कोडरमा में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे.
जे.जे. कॉलेज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि प्रेस वार्ता में जगन्नाथ जैन महाविद्यालय (जे.जे. कॉलेज), कोडरमा को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन, छात्र-युवाओं की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.उन्होंने कहा कि वर्तमान में कॉलेज से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं, छात्रहित से जुड़े सवालों और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी.

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी होगी बात
प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी, जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है.

ALSO READ: कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह से जोड़ने के विरोध में ABVP का 3 दिवसीय धरना शुरू
कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील
जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने जिला कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है, उन्होंने जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से भी प्रेस वार्ता में शामिल होकर कार्यक्रम और मुद्दों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का अनुरोध किया है.

