Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भूख हड़ताल के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा के मुद्दे को लेकर जारी छात्र आंदोलन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की...

Devendra Nath Mahato's health deteriorates amid hunger strike, refuses to go to hospital

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा के मुद्दे को लेकर जारी छात्र आंदोलन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत आज खराब हो गई. मेडिकल टीम ने जांच के बाद उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. डॉक्टरों के मुताबिक, देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड शुगर लगातार कम हो रहा है. इसे देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना जरूरी बताया गया है. प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कर समय पर जरूरी इलाज देना उनकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: छात्रों के समूह ने वार्ता के लिए दिए 10 नाम, सीनियर वकील अजित कुमार और ये नाम सूची से हटाए गए

‘जब तक छात्रों की मांगों पर समाधान नहीं होता, वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे’

हालांकि, देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर समाधान नहीं होता, वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन अपनी मांगों को लेकर जारी रहेगा और वह पीछे हटने वाले नहीं हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *