Newswave Desk: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी कहानी के साथ-साथ इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर है.
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?
ट्रेड एक्सपर्ट्स के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ पहले दिन करीब 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है. हालांकि फिल्म के कलेक्शन पर कई फैक्टर असर डालेंगे, जिसमें सनी देओल की लोकप्रियता, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और दर्शकों की प्रतिक्रिया अहम होगी. सनी देओल की पिछली बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. ‘गदर 2’ ने करीब 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने भी मजबूत शुरुआत की थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘बंटवारा 1947’ भी बड़ा आंकड़ा छू सकती है.

क्या टॉप A रेटेड ओपनर्स में शामिल होगी?
बॉलीवुड में A रेटेड फिल्मों ने भी कई बार शानदार कमाई की है. लेकिन ‘बंटवारा 1947’ के सामने चुनौती यह होगी कि वह अपनी ओपनिंग को बड़े स्टारडम और कंटेंट के दम पर कितना बड़ा बना पाती है. अगर फिल्म 30 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग करती है तो यह सनी देओल की सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है. वहीं 40 करोड़ के आंकड़े को पार करना इसे सुपरस्टार की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के करीब पहुंचा सकता है.

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का मिलेगा फायदा
फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी और लंबे वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसी समय दूसरी बड़ी रिलीज ‘आवारापन 2’ से मुकाबला भी होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. अब नजर इस बात पर होगी कि सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है या नहीं.
AlsoRead:हाईकोर्ट ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर जताई नाराजगी

