Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्याही फेंकने के पीछे RSS का हाथ, परीक्षा का जिम्मा निजी एजेंसियों के बजाय सरकार अपने हाथों में ले : नेहा बोरा

Ranchi: 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और समय पर परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र संगठन AISA ने...

RSS behind ink throwing, government should take charge of the examination instead of private agencies: Neha Bora

Ranchi: 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और समय पर परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र संगठन AISA ने विधानसभा मार्च किया. मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके गए. AISA ने आरोप लगाया गया कि हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय ने पीछे से उन पर स्याही फेंकी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जगन्नाथपुर थाना में रखा है.

छात्रों की मांगों का AISA का समर्थन : नेहा बोरा

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना और समय पर परीक्षा आयोजित कराना है. AISA छात्रों की इन मांगों के समर्थन में है. उन्होंने कहा कि परीक्षा का जिम्मा निजी एजेंसियों को देने के बजाय सरकार को अपने संस्थानों के माध्यम से परीक्षा आयोजित करानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर जताई नाराजगी

‘बीजेपी हमारे प्रदर्शन से क्यों नाराज है?’

नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि विधानसभा मार्च के दौरान विनोबा भावे विश्वविद्यालय के BA ऑनर्स के एक छात्र ने पीछे से उनके ऊपर स्याही फेंकी. उन्होंने दावा किया कि जांच में स्याही फेंकने वाले व्यक्ति के RSS से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. नेहा बोरा के मुताबिक, स्याही फेंकने के बाद ‘जय श्री राम’ का नारा भी लगाया गया. AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी छात्रों के आंदोलन से क्यों नाराज है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार पर सवाल खड़ा करती है. नेहा बोरा ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी दलों को छात्रों के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए.

पुलिस से कार्रवाई की जानकारी देने की मांग

नेहा बोरा ने कहा कि मार्च के दौरान उनके साथ गंभीर घटना हुई है और अब पुलिस को बताना चाहिए कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.

10 अगस्त के विधानसभा मार्च को AISA का समर्थन

AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 10 अगस्त को होने वाले विधानसभा मार्च में AISA का समर्थन रहेगा. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस मार्च में शामिल नहीं होंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *