Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के गुट ने सरकार से वार्ता करने के लिए अपने डेलीगेट्स की अंतिम सूची जारी कर दी है. शुक्रवार को छात्रों के समूह ने डेलिगेशन के नाम की जानकारी मिडिया को साझा की है. शुक्रवार को जारी की गई सूचि में सिर्फ छात्रों को शामिल किया गया है. इससे पहले छात्रों के समूह ने गुरुवार को 10 सदस्यीय डेलिगेशन की सूचि जारी की थी जिसमें दो पत्रकार और हाईकोर्ट के सीनियर वकील अजीत कुमार का नाम भी शामिल था. शुक्रवार को छात्रों के समूह ने इन नामों की घोषणा की है जो छात्रों की बात वार्ता में रखेंगे

10 सदस्यों की डेलिगेशन की सूची
- रवीन्द्र पासवान
- पीयूष कुमार
- राजेश प्रसाद
- नीतू कुजूर
- अंकित राज
- कार्तिक सोरेन
- शालू कुमारी
- रवींद्र कुमार रवि
- आनंद कुमार
- अंकित कुमार
