Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ दान का सिलसिला भी जारी है. मंदिर परिसर में रखे 18 दानपात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला गया. मंदिर प्रशासन की निगरानी में अधिकारियों की मौजूदगी में दान की रकम की गिनती की गई. गिनती पूरी होने के बाद दानपात्रों से 22 लाख 88 हजार 605 रुपये भारतीय मुद्रा में मिले. खास बात यह रही कि दानपात्रों में विदेशी मुद्रा भी मिली. इसमें 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा शामिल हैं. मंदिर प्रशासन के अनुसार, दानपात्र खोलने से लेकर रकम की गिनती तक पूरी प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से कराई गई. मंदिर में जमा होने वाली इस राशि का इस्तेमाल श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर करने और मंदिर की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में नियमानुसार किया जाएगा. दानपात्रों से मिली विदेशी मुद्रा भी श्रद्धालुओं की बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और दूसरे देशों से आने वाले भक्तों की मौजूदगी को दर्शाती है.
AlsoRead:भूख हड़ताल के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार


