Ranchi: चाईबासा जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के तीन प्रमुख नक्सली कैडरों सालूका कायम, पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन तीनों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 109 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम अकेले 96 मामलों में आरोपी है. इसके अलावा दो महिला नक्सली कोदोमुनि और मीणा ने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाल दिए है.


10 लाख इनामी सलूका कायम 25 बड़े घटनाओं को अंजाम देने में थे शामिल
- 01 मार्च 2026: मारंगपोंगा और किनबीर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान विक्रम यादव गोली लगने से घायल. माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के सहायक समादेष्टा अजय मलिक एवं हवलदार संजय कुमार घायल हुए थे मौके से 131 कारतूस, तीन मैगजीन और एक वायरलेस सेट बरामद हुआ था.
- 18 अप्रैल 2025: सारंडा जराइकेला थाना क्षेत्र के रेडा-समठ जंगल में आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ (G/174 बटालियन) के जवान डिगंबर डे घायल.
- 08 अगस्त 2025: जराइकेला थाना अंतर्गत हेंदेदकुली जंगल में IED ब्लास्ट से कोबरा 209 बटालियन के दो जवान (रामप्रवेश सिंह एवं छोटा कश्यप) घायल.
- 11 व 12 जनवरी 2023: टोंटो थाना के तुम्बाहाका जंगल के पास पुलिस-नक्सली मुठभेड़ व आईईडी विस्फोट में नौ जवान घायल हुए थे.
- 02 फरवरी 2023: गोइलकेरा के मेरलगढ़ा व हाथीबुरु में आईईडी धमाके से कोबरा 60 बटालियन के तीन जवान (पंकज कुमार, राकेश कुमार पाठक, बी.डी. नागामेहरिंग अनिल) जख्मी हुए थे.
- 07 फरवरी 2023: गोइलकेरा के हाथीबुरु में आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ 60 बटालियन के हवलदार संजीव कुमार जख्मी हुए थे.
- मार्च 2023: बड़ा जामदा ओपी।(बड़ाबाजोड़) और नोवामुंडी थाना क्षेत्र (मेरलगढ़ा) में विस्फोटक भंडार लूटकांड में शामिल था.
- 11 मई 2023: गोइलकेरा के ईचाहातु जंगल में आईईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ 60 का एक जवान (शेषमनी) घायल हुए थे.
- 17 जुलाई 2023: गोइलकेरा के कुईड़ा से हाथीबुरु जाने वाली सड़क पर आईईडी धमाके से सीआरपीएफ ‘जी’ कंपनी के देवेंद काकाशी घायल हुए थे.
- 14 अगस्त 2023: टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका पहाड़ी पर मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और आरक्षी गौतम कुमार शहीद हुए थे.
- 23 नवंबर 2023: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेस्साबांध में आईईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ 174 बटालियन के हफीजुर रहमान जख्मी हुए थे.
- 27 और 28 जून 2022: टेबो थाना के हलमेद गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में बुधनाथ हेस्सा पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
- 01 दिसंबर 2022: टोंटो व गोइलकेरा के लोवाबेड़ा में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़, पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे.
- 10 दिसंबर 2022: टोंटो थाना के रेगड़ा में आईईडी धमाके से कोबरा 209 के निरीक्षक प्रभाकर साहनी घायल हुए थे.
- 04 मार्च 2021: टोकलो थाना के लांजी जंगल में आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान (हवलदार देवेंद्र कुमार पंडित, हरिद्वार साह, किरण सुरिन) शहीद हुए थे और तीन जवान (दीप टोप्पनो, निक्कू उरांव, एएसआई बालगुरु) घायल हुए थे.
- 20 नवंबर 2021: सोनुवा थाना के लोटापहाड़-सोनुवा स्टेशन के बीच पोल सं० 323/1-3 आदि के पास भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाकर क्षतिग्रस्त किया था.
- 21 दिसंबर 2021: गोइलकेरा के गितिलपी गांव में ग्रामीण प्रेम सिंह सुरिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
- 28 दिसंबर 2021: गोइलकेरा के केतापी में फॉरेस्ट विभाग की जेसीबी मशीन में आगजनी तथा मुंशी बैराम लुगुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
- 09 फरवरी 2020: गोइलकेरा के डेरवां हाट बाजार से पूर्व माओवादी दिलवर भेंगरा का लेवी के पैसे गबन के आरोप में अपहरण के बाद हत्या.
- 28 फरवरी 2020: सोनुवा के अर्जुनपुर स्थित सैप कैंप पर फायरिंग तथा त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के जनरेटर व पैलिंग मशीन में आगजनी.
- 23 और 24 जुलाई 2019: सोनुवा के माइलपीर निवासी बागुन बोदरा एवं डांगो डांगिल की उड़निया बुरुघाट के पास मारपीट कर गोली मारकर हत्या.
- 13 से 19 अप्रैल 2018: सांगाजाटा पहाड़ी (बरेराई) के पास मुठभेड़; कोबरा 203 के जवान हेमंत कुमार जख्मी.
- 08 जनवरी 2018: सोनुवा के कुदाबुरु में नहर निर्माण कार्य में लगी केडी कंस्ट्रक्शन की एक जेसीबी व चार ट्रैक्टरों में आगजनी किया था.
- 29 मार्च 2018: गोइलकेरा के शिवासाई में पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण शिवा सोरेन की हत्या
