Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 8 अस्थायी ढांचे हटाए, गुमटी-ठेले जब्त

Ranchi: रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज शहर के दो प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान...

Ranchi: Municipal Corporation launches anti-encroachment drive, removes 8 temporary structures, confiscates kiosks and carts

Ranchi: रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज शहर के दो प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे और निर्माण हटाए गए. कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुगम बनाना है.

लाइन टैंक रोड से करमटोली चौक तक कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने लाइन टैंक मार्ग, जेल चौक और करमटोली चौक तक पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 8 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं. वहीं 2 गुमटी और 3 ठेले जब्त किए गए. करमटोली मार्ग पर तीन भवनों के सामने पार्किंग और फ्रंट सेटबैक में लगाए गए अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन ढांचे भी हटाए गए.

किशोरगंज से गाड़ीखाना चौक तक भी चला अभियान

दूसरी टीम ने किशोरगंज चौक से गाड़ीखाना चौक तक कार्रवाई की. यहां 2 भवनों के फ्रंट सेटबैक में बनी अवैध संरचनाएं हटाई गईं. नाली के ऊपर बनाई गई अवैध बाउंड्री वॉल को भी तोड़कर हटाया गया. इसके अलावा गिफ्ट डीड की जमीन पर बनाए गए अस्थायी कब्जे भी हटाए गए. सड़क और सार्वजनिक जमीन पर आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को व्यवस्थित किया गया.

Ranchi: Municipal Corporation launches anti-encroachment drive, removes 8 temporary structures, confiscates kiosks and carts

यह भी पढ़ें: झारखंड: सरेंडर करने वाले तीन भाकपा माओवादियों के खिलाफ दर्ज है 109 कांड, 26 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नगर निगम ने दी चेतावनी

नगर निगम ने साफ कहा है कि भवनों के फ्रंट सेटबैक, पार्किंग स्थल और गिफ्ट डीड की जमीन पर अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पार्किंग की जगह पर अवैध निर्माण, दुकान या अन्य व्यावसायिक गतिविधि, होर्डिंग और विज्ञापन लगाने वालों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *