Ranchi: JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने राजेश ठाकुर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों पर नजर बनाए हुए है और ये सभी छात्र सरकार के छात्र हैं. इनके साथ कुछ भी बुरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सफलता तभी मिलेगी, जब बारी-बारी से लोग छात्रों के हित में इस लड़ाई को लड़ेंगे.
NSUI अध्यक्ष ने भी की मुलाकात
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कल JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की, क्योंकि उन्हें छात्रों की चिंता है. आपने देखा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी छात्रों से मिलने पहुंचे.


छात्रों के प्रतिनिधियों से होगी बातचीत
राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा सिस्टम सही तरीके से कैसे काम करे, इसे लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. सरकार के पास छात्रों के सभी प्रतिनिधि जाएंगे और जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो जाएगी, तभी इस पर कुछ कहा जा सकता है.
सरकार आंदोलन को लेकर संवेदनशील
उन्होंने कहा कि पूरे JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को लेकर सरकार संवेदनशील है. मुख्यमंत्री खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कार्रवाई लगातार हो रही है.

