Jamshedpur: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) द्वारा 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में मार्शल आर्ट्स के विश्व रिकॉर्ड धारक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित मोदक को उनके खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान और विश्वस्तरीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अमित मोदक को अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम
उल्लेखनीय है कि अमित मोदक ने हाल ही में अपनी असाधारण उपलब्धि के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है. उपस्थित अतिथियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

AlsoRead:डिग्रियां तो महज शुरुआत हैं, देश को गढ़ने का जिम्मा अब युवाओं के कंधे पर: राज्यपाल


