Chaibasa: चाईबासा में जिला योग और स्पोर्ट्स संगठन के तत्वाधान में 8 और 9 अगस्त को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह प्रतियोगिता स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में आयोजित होगी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य भर से 355 प्रतिभागियों ने निबंधन करवा लिया है, प्रत्येक प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस और राजस्थान भवन में की गई है , प्रतियोगिता कल सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी जो देर शाम तक चलने की संभावना है,प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सुबह 11:00 बजे अतिथियों के द्वारा किया जाना है, इस बारे में प्रेस वार्ता के माध्यम से और जानकारी देते हुए राज्य योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों में बेहद उत्साह है.
आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारी सभी सदस्यों को दी गई
सभी 24 जिले के प्रतिभागीयों ने अपने-अपने जिलों में योग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, उन्हीं प्रतिभागियों को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल रहा है, पश्चिमी सिंहभूम योग संगठन के सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, सभी सदस्यों में आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारी बराबर बांट दी गई है, प्रतिभागियों के रहने और खान-पान की समुचित व्यवस्था की गई हैजिला योग संगठन के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि आयोजन के प्रायोजक एस आर रूंगटा ग्रुप है उनके सहयोग से यह व्यापक कार्यक्रम जिले में किया जा रहा है. कल प्रात 7.30 पर रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाने की भी योजना है.



