Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो कहार मोहल्ला, वार्ड संख्या 21 में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर...

Koderma

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो कहार मोहल्ला, वार्ड संख्या 21 में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान छोटू महतो की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस के पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार की तैयारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की.

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग की चर्चा है. पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
ALSO READ: हजारीबाग: संथाली भाषा पोर्टल खोलने पर बनी सहमति, कुलपति ने कहा- भाषा का संरक्षण और विकास हम सबकी जिम्मेदारी

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *