Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: विश्व आदिवासी दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील- मंगल सिंह बोबोंगा

Chaibasa: विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस...

चाईबासा
मंगल सिंह बोबोंगा

Chaibasa: विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

अधिकार और एकता का संदेश

उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी अधिकार, पहचान, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है. समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करनी चाहिए.

9 अगस्त को निकलेगी विशाल रैली

बोबोंगा ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे नोवामुंडी के पचायसाई मैदान स्थित आदिवासी एसोसिएशन परिसर से विशाल रैली निकलेगी. उन्होंने सभी आदिवासी और इंडिजिनस समुदाय के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की. साथ ही सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए “जय झारखंड, जय जोहार” का संदेश दिया.

ALSO READ: कोडरमा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *