Bokaro: बोकारो डाक बम सेवा समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवघर में बैद्यनाथ बाबा को जलार्पण करने के लिए भारी संख्या में रवाना होंगे का एलान किया. समिति सचिव अजय राय ने कहा कि 500 की संख्या में डाक बम का जत्था संकटमोचन हनुमान मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए सुल्तानगंज-देवघर के लिए रवाना होगी. इसके साथ ही सेवा दल के लिए 200 लोग रवाना होंगे, जो 20-25 की संख्या में जगह-जगह सेवा देने के लिए कैंप करेंगे. कहा कि इस बार एक 14 वर्षीय बालिका भी टीम में बतौर डाकबम शामिल होंगी. महिलाओं की संख्या करीब 50 के आसपास है.
1982 में चास के अनिल राय द्वारा डाकबम समिति का किया गया था गठन
1982 में अनिल राय ने शुरू किया था, डाकबम समिति- वक्ताओं ने बताया कि 1982 में चास के अनिल राय द्वारा डाकबम समिति का गठन किया गया था, तब से आज तक यह निरंतर जारी है. बीच में कोविड काल के समय दो वर्ष डाकबम सेवा बाधित रही थी. इस बार 10 अगस्त को सुल्तानगंज में बहती गंगा की अविरल धारा से जल भरकर, 11 अगस्त को देवघर में शिवलिंग पर चढ़ाने की योजना है.



