Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: प्रगतिशील युवा क्लब की नई कमेटी गठित, प्रदीप पटेल ‘पीपी’ बने अध्यक्ष

Palamu: हुसैनाबाद शहर के अंबेडकर के समीप स्थित रुद्रा होटल में शुक्रवार को प्रगतिशील युवा क्लब की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत...

प्रगतिशील युवा क्लब की नई कमेटी के गठन के दौरान उपस्थित सदस्य
प्रगतिशील युवा क्लब की नई कमेटी के गठन के दौरान उपस्थित सदस्य

Palamu: हुसैनाबाद शहर के अंबेडकर के समीप स्थित रुद्रा होटल में शुक्रवार को प्रगतिशील युवा क्लब की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में क्लब की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार पटेल (पीपी) को क्लब का अध्यक्ष चुना गया. वहीं वारिश खान को उपाध्यक्ष बनाया गया. नई कमेटी में मोहम्मद आफताब को लीगल एडवाइजर, विकास कुमार, जितेंद्र रावत, संजय ओझा और गौतम पटेल को मीडिया प्रभारी तथा नीतीश पटेल, रितेश पासवान और लाला गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. टीपू सुल्तान को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का स्वास्थ्य प्रभारी बनाया गया.

जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और साफ-सफाई सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि युवा सिर्फ बैठकर चर्चा करने के लिए नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों की रफ्तार बढ़ाना और छोटी-बड़ी समस्याओं का ठोस समाधान तलाशना है. उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे, गंदगी और गरीब बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं किताबों की पहुंच जैसी समस्याओं पर केवल चर्चा करने से बदलाव नहीं आएगा. प्रगतिशील युवा क्लब समस्याओं को गिनाने के बजाय उनके समाधान की दिशा में काम करेगा. “हमें समस्याओं का हिस्सा नहीं, बल्कि उनका समाधान बनना है.”

सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्य सराहनीय रहे हैं, लेकिन अब संगठन को अपनी गतिविधियों का दायरा और व्यापक करना होगा.

बैठक में वार्ड पार्षद अभिमन्यु गुप्ता, मुन्ना कुमार देव, रंजीत चंदेल, शक्ति पासवान, दिनेश कुमार, सोनू चंद्रवंशी, असगर अली, अरविंद यादव, विकास कुमार पासवान, टीपू सुल्तान, धनंजय कुमार पासवान, संदीप कुमार पासवान, विकास कुमार, इम्तियाज आलम, देव कुमार भगत, विशाल कुमार, धनंजय कुमार पासवान, गोविंद कुमार पासवान, प्रभु पासवान, प्रकाश चंदेल, अमित कुमार पासवान, रवि चंदेल, विकास गुप्ता और परशुराम पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: कोडरमा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *