Click Here
Click Here
Click Here

त्योहार को लेकर अलर्ट: डीजीपी करेंगी हजारीबाग में जुलूस मार्ग का निरीक्षण

हजारीबाग: आगामी त्योहारों और शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है....

हजारीबाग: आगामी त्योहारों और शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा हजारीबाग के पारंपरिक जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण करेंगी. इस निरीक्षण का प्राथमिक उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और जुलूस के दौरान होने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों की समीक्षा करना है. डीजीपी तदाशा मिश्रा खुद जमीन पर उतरकर रूट का मुआयना करेंगी ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न रहे.

इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान:

– जुलूस मार्ग में पड़ने वाले उन इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

– रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और कंट्रोल रूम से उनकी कनेक्टिविटी की जांच की जाएगी.

– भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के उपयोग और उनकी प्रभावशीलता पर चर्चा होगी.

– डीजीपी जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय और त्वरित कार्रवाई टीम की तैयारियों को देखेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *