Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. 19 जुलाई को हुई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अब उपलब्ध करा दी गई है. अभ्यर्थी उत्तरों को देखकर यह जांच सकते हैं कि उनके सवालों के जवाब सही दिए गए हैं या नहीं. अगर किसी उत्तर पर उन्हें आपत्ति है, तो वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
11 अगस्त रात 11:59 बजे तक मौका
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 11 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है. इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा.

सिर्फ ऑनलाइन आपत्ति होगी स्वीकार
JSSC ने साफ किया है कि आंसर-की पर आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकती है. डाक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे तय समय के अंदर आंसर-की जरूर देख लें और अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो समय रहते ऑनलाइन दावा दर्ज करें.
ALSO READ: रांची यूनिवर्सिटी में PhD और D.Litt./D.Sc. की नई नियमावली पर मंथन, विशेषज्ञों ने की तारीफ


