ग्राउंड रिपोर्टिंग: प्रेरणा
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं से जुड़े विवादों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम से शुरू राज्य सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता शुक्रवार की रात संपन्न हुई. आंदोलन के 14वें दिन सरकार ने इस मुद्दे के समाधान के लिए गंभीर पहल की है. वार्ता खत्म होने के बाद स्टेट गेस्ट हाउस से निकलने के बाद मंत्री ने कहा कि हमलोग छात्रों की मांग पर विचार कर रहे हैं. वहीं छात्रों के प्रतिनिधमंडल ने कहा कि सरकार से हमारी बहुत अच्छी तरीके से वार्ता हुई है हमने अपनी मांगों को रखा है और मंत्री गण की तरफ से कहा गया है, कि हम आपकी मांगों पर विचार कर रहे है. वहीं छात्रों ने कहा आंदोलन जारी रहेगा.


कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे दोनों पक्ष:
शुक्रवार शाम एसडीएम की मौजूदगी में तीन वाहनों के जरिए छात्र प्रतिनिधियों को स्टेट गेस्ट हाउस लाया गया. शाम 7:23 बजे सरकार की ओर से चार मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा. इसके ठीक बाद, शाम 7:45 बजे छात्रों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए अंदर गया. वार्ता स्थल यानी स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडलों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति या बाहरी सदस्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.

वार्ता में शामिल थे ये सरकार का प्रतिनिधिमंडल:
– मंत्री दीपिका पांडे सिंह
– मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
– मंत्री चमरा लिंडा
– मंत्री संजय यादव
– अजय कुमार सिंह (अपर मुख्य सचिव)
ये थे छात्रों के 10 अंतिम डेलिगेट्स
– रवीन्द्र पासवान
– पीयूष कुमार
– राजेश प्रसाद
– नीतू कुजूर
– अंकित राज
– कार्तिक सोरेन
– शालू कुमारी
– रवींद्र कुमार रवि
– आनंद कुमार
– अंकित कुमार

