Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्रः 55 साल पुराने पाइप से रांची में पानी की हो रही आपूर्ति, पाइप फट गया जिसे कराया गया रिपेयर : योगेंद्र प्रसाद

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन सीपी सिंह ने रांची में शुद्ध पेयजलापूर्ति का मामला सदन में...

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन सीपी सिंह ने रांची में शुद्ध पेयजलापूर्ति का मामला सदन में उठाया. कहा कि यह बताया जाए कि रांची में हर दिन पानी की आपूर्ति हो रही है या नहीं. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पिछले एक माह में पाइप फटने के कारण निर्बाध पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी. 55 साल पुराना पाइप है. पाइप फट गया था. अब रिपेयर हो गया है.

अधिकारी कर रहे गुमराह : सीपी सिंह

इस पर सीपी सिंह ने कहा कि आज भी पानी नहीं मिल रहा है. अधिकारियों ने गुमराह किया है. एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को फोन करने पर कहते हैं कि बूटी से पानी नहीं आया. बूटी के एक्जीक्यूटिव को फोन करने पर कहते हैं रूक्का से पानी नहीं आया. रूक्का के एक्जीक्यूटव कहते हैं कि फुललोड बिजली नहीं मिला. हर दिन पानी नहीं आ रहा है. पानी का ठिकाना नहीं पाइप लाइन बिछा दिया गया है. इसपर मंत्री ने कहा कि आज भी पानी की आपूर्ति बाधित है. एक दो सप्ताह में बैठक कर समस्या का निदान कर लेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *