बजट सत्र में इरफान अंसारी का अनंत प्रताप देव पर तंज, कहा- आपके क्षेत्र में किसान कम, नेता ज्यादा

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन अनंत प्रताप देव ने गढ़वा में धान खरीद का मामला सदन...

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन अनंत प्रताप देव ने गढ़वा में धान खरीद का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि अब तक 50 फीसदी भी धान की खरीद नहीं हो पाई है. किसानों से धान खरीद के एवज में बायोमेट्रिक में अंगूठा भी नहीं लिया गया है.

मंत्री का जवाब, लक्ष्य से अधिक खरीद का दावा

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि गढ़वा में सबसे अधिक धान की खरीदारी हुई है. दो लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 2.5 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है. उन्होंने कहा कि धान खरीद का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाएगा. इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में किसान कम और नेता ज्यादा हैं. अब तक 60 लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 80 फीसदी धान की खरीदारी हो चुकी है.

Also Read: बजट सत्र में बड़े ऐलान, तालाबों के सौंदर्यीकरण से लेकर बहाली और कोल्ड स्टोरेज तक फैसले

नए विधायकों को ट्रेनिंग देने की बात

इरफान अंसारी ने कहा कि नए सदस्यों को ट्रेनिंग मिलनी चाहिए. उन्हें यह पता होना चाहिए कि कब और कहां क्या बोलना है. उन्होंने कहा कि कई सदस्य बिना वजह ही खड़े हो जाते हैं.

पीडीएस दुकानदारों के कमीशन पर जानकारी

अमित यादव के सवाल का जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि पीडीएस दुकानदारों को प्रति किलो डेढ़ रुपये कमीशन मिलता है. वहीं चीनी, नमक, केरोसिन तेल, चना दाल, धोती और साड़ी पर एक रुपये का कमीशन दिया जाता है, जो पर्याप्त है. बटखरा का सत्यापन हर दो साल में होता है और अब इसकी जगह इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन लगाने की योजना है.

मुआवजा भुगतान पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

मथुरा महतो ने ओरमांझी में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रैयत को दरकिनार कर दूसरे को चार करोड़ रुपये मुआवजा देने का मामला उठाया. इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि एक नोटिस से रैयत का दावा खारिज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि चार करोड़ रुपये भुगतान के मामले में डीसी से वंशावली की सत्यता की दोबारा जांच कराई जाएगी और गलत भुगतान पर कार्रवाई भी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *