Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: बच्चे की नदी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस में असमंजस

Chaibasa: मयूरभंज जिले के घागरबेड़ा थाना क्षेत्र के जेबासाही गांव में एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के बच्चे की नदी में...

Chaibasa
Chaibasa: Child drowns in river; confusion between family and police regarding post-mortem.

Chaibasa: मयूरभंज जिले के घागरबेड़ा थाना क्षेत्र के जेबासाही गांव में एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. मिली जानकारी के अनुसार, जेबा मुंडा का घर नदी के किनारे स्थित है. शाम करीब 5:30 बजे उनका 3 वर्षीय बेटा खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गया. बारिश के कारण घाट पर काफी फिसलन थी. इसी दौरान बच्चा फिसलकर नदी में गिर गया.

ग्रामीणों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया

उस समय खेती का काम खत्म कर कुछ ग्रामीण नदी घाट पर हाथ-पैर धोने और स्नान करने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बच्चे को नदी में डूबते देखा और इसकी जानकारी उसके पिता जेबा मुंडा को दी. इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला और चंपुआ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की टीम चंपुआ अस्पताल पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर घागरबेड़ा थाना पुलिस की टीम चंपुआ अस्पताल पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. बच्चे की कम उम्र को देखते हुए परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे. इसको लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस और डॉक्टरों के समझाने के बाद देर रात बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद जेबासाही गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: देवेन्द्रनाथ महतो गुट और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता, छात्रो का दल पहुंचा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *