Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ईरान जंग के बीच PM मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, रिश्ते मजबूत करने पर बनी सहमति

Newswave Desk: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण पश्चिम एशिया में लगातार बना हुआ है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM Modi and Netanyahu
PM Modi and Netanyahu hold phone conversation amidst Iran conflict

Newswave Desk: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण पश्चिम एशिया में लगातार बना हुआ है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत कर क्षेत्र के हालात और भारत-इजरायल संबंधों को लेकर चर्चा की. बातचीत के बाद नेतन्याहू के पीएम मोदी का धन्यवाद किया और दोनों के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही.

PM मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत

PM मोदी ने गुरुवार, 6 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया था. दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. PM मोदी की पोस्ट को नेतन्याहू ने री-पोस्ट करते हुए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल मिलकर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करते रहेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. साथ ही भारत और इजरायल के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों नेता आगे भी एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान में बातचीत

इस बीच ईरान ने कहा है कि वह ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक समझौते का मसौदा तैयार करने के अंतिम चरण में है. यह जलमार्ग दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए संघर्ष से पहले दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल और गैस की आवाजाही इसी रास्ते से होती थी.

ALSO READ: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी निजी बस, कई यात्रियों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *