Ranchi: मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्य छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कुछ ही देर में शुरू होगी. वार्ता के लिए JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्य छात्र प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक निगरानी में स्टेट गेस्ट हॉउस पहुचे हैं जहां कुछ ही देर में बातचीत शुरू होगी. बातचीत के लिए छात्रो का प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंच चुका है. इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे दूसरे गुट के छात्रों प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी लेकिन उस बातचीत में कोई ठोस हल नहीं निकला है. हालांकि बातचीत के सभी विकल्प अभी भी खुले हुए हैं. आज जिस गुट की सरकार से बातचीत होनी है इन छात्रों के समर्थन में JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल में हैं.

JKLM की ओर से 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार से करेगा वार्ता
दीनबंधु मंडल, पूजा कुमारी, चंदन कुमार, बिमल कुमार, प्रेम कुमार, रविशंकर, अमित कुमार शर्मा, रामावतार महतो

ALSO READ: ईरान जंग के बीच PM मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, रिश्ते मजबूत करने पर बनी सहमति


