News Wave Desk: प्रयागराज में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया है. एक तरफ जहां राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के खिलाफ लगे कई विवादित पोस्टर ने पोस्टरों ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है.

पोस्टरों में उठाए गए सवाल
इन विवादित पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ NEET परीक्षा, छात्रों के मुद्दों और झारखंड की राजनीति को लेकर उन पर तंज कसते हुए सवाल उठाए गए हैं. एक पोस्टर में लिखा गया है, कि “जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?” तो वहीं दूसरे पोस्टर में सवाल किया गया है, कि “जब झारखंड के छात्र न्याय मांग रहे हैं, तो राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?” तीसरे पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा है, कि “कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है.” एक अन्य पोस्टर में तो लिखा गया है, “NEET पर हाइपोक्रेसी की भी लिमिट होती है, प्रयागराज वॉव… झारखंड छी.”

हालांकि, जगह-जगह पर लगे इन पोस्टरों में किसी भी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम दिया हुआ है, जिससे इन सबके पीछे किसका हाथ है या स्पष्ट नहीं हुआ है. वहीं, इन पोस्टरों के लगने के बाद से शहर में राजनीतिक हलकों में इसे लेकर बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज में पार्टी के ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करने वाले हैं. कार्यक्रम का केंद्र बिंदु NEET पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे. हालांकि, एक तरफ जहां कांग्रेस इसे जनसंपर्क और छात्रों से संवाद का अवसर बता रही है, तो वहीं BJP इसे राजनीतिक रणनीति का हिस्सा मान रही है.
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘कमीशनखोरी’ का मुद्दा, बोले- मरीजों के बिल पर पड़ रहा बोझ

