Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर किराना दुकान से 30 हजार नकद किया चोरी

Chatra: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों...

चतरा

Chatra: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से हर एक-दो दिन के अंतराल पर शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं. शुक्रवार की रात चूड़ीहार मुहल्ला स्थित दीभा स्कूल के समीप मनोरमा देवी (स्व पप्पू केशरी) के किराना दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर के तीसरे तल्ले में लगे गेट के पास दीवार को तोड़कर व एल्बेस्टर को ऊपर कर घर में दाखिल हुआ और दुकान के गल्ले से लगभग 30 हजार नकद लेकर फरार हो गए. शनिवार सुबह परिजनों के उठने पर दुकान का सामान बिखरा मिला. वहीं छत की दीवार में सेंधमारी के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि चोरों व छिनतई करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा.

AlsoRead:मुस्लिम कानून में पत्नी को विपरीत परिस्थितियों में पति के घर लौटने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता- झारखंड हाईकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *