Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

IED ब्लास्ट में 70% दिव्यांग हुए CRPF के जवान को 12 लाख का मिलेगा आर्थिक सहायता, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान हुए IED...

CRPF jawan
CRPF jawan left 70% disabled in an IED blast to receive ₹12 lakh in financial assistance (AI IMAGE)

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान हुए IED विस्फोट में घायल CRPF जवान को वित्तीय सहायता देने का आदेश जारी किया है. पांच मार्च 2025 को हुए इस हादसे में 70 प्रतिशत दिव्यांग हुए सीआरपीएफ 197 बटालियन के रेडियो ऑपरेटर वेंकटा त्रिनादराव दयापांडू को 12 लाख रुपये का अनुग्रह-अनुदान आवंटित किया गया है. सरकार के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को लिखे पत्र के अनुसार, यह राशि विभागीय स्वीकृति आदेश आलोक में जारी की गई है.

विशेष आर्थिक सहायता मद से स्वीकृत किया गया है राशि

जारी आदेश में कहा गया हैं कि राशि का भुगतान पारदर्शी तरीके से डीबीटी के माध्यम से लाभुक के खाते में किया जाएगा. भुगतान से पूर्व DC द्वारा उचित पहचान सुनिश्चित की जाएगी. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उग्रवादी घटनाओं में घायल पुलिसकर्मियों और ग्रामीण पुलिस को दी जाने वाली विशेष आर्थिक सहायता मद से स्वीकृत किया गया है.

ALSO READ: चाईबासा: बच्चे की नदी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस में असमंजस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *