Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में 9-10 अगस्त को हर जिले में लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने इस बार आदिवासी महोत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की...

विश्व आदिवासी दिवस
विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में 9-10 अगस्त को हर जिले में लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने इस बार आदिवासी महोत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की है. 9 और 10 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. ये कैंप आदिवासी महोत्सव-2026 के कार्यक्रमों के साथ-साथ लगाए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य उत्सव के दौरान लोगों की भागीदारी को सामाजिक सेवा से जोड़ना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. राज्यभर में एक साथ होने वाले इस अभियान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

सभी जिलों को तैयारी का निर्देश

इस संबंध में सरकार के विशेष सचिव के. जेड. भुटिया ने सभी जिलों के उपायुक्तों, परियोजना निदेशकों और जिला कल्याण पदाधिकारियों को पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से अधिकारियों को रक्तदान शिविर के लिए जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कैंप के आयोजन की व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके लिए स्थान, जरूरी संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

महोत्सव के साथ चलेगा जनसेवा का अभियान

आदिवासी महोत्सव के तहत होने वाले सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. सरकार की कोशिश है कि महोत्सव में आने वाले लोगों, युवाओं और अन्य नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए.

ALSO READ: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी कार्रवाई, सीनेट ने 86-11 वोटों से बिल मंजूर किया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *