NewsWave Desk: पिछले कुछ दिनों से UPI पर MDR यानी Merchant Discount Rate लगाए जाने को लेकर चर्चा तेज है. इसे लेकर आम यूजर्स से लेकर छोटे कारोबारियों तक कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

हालांकि, अभी UPI पर MDR लागू करने का कोई फैसला नहीं हुआ है. वित्त मंत्री भी साफ कर चुकी हैं कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. अगर भविष्य में MDR लागू होता भी है, तो इसका सीधा बोझ UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा.

छोटे दुकानदारों को देना होगा MDR?
किराना दुकान, आइसक्रीम वाले, मिठाई की दुकान, ठेले या छोटे कारोबारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे थे कि क्या उन्हें UPI पेमेंट पर चार्ज देना पड़ेगा.

इस पर पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि छोटे व्यापारी बिना MDR का भुगतान किए UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी छोटे दुकानदारों के लिए UPI पेमेंट पर MDR देना अनिवार्य नहीं है.
Also Read: क्या बच्चों से छिन जाएगी Instagram-Reels की दुनिया? संसद में आया बड़ा प्रस्ताव
क्या ग्राहकों से वसूला जाएगा पैसा?
PCI के मुताबिक, UPI शुरू होने के बाद से ही ग्राहकों के लिए मुफ्त रहा है और फिलहाल इसे लेकर उपभोक्ताओं से कोई शुल्क लेने का प्रस्ताव नहीं है.
क्या होता है MDR?
MDR यानी Merchant Discount Rate वह शुल्क है, जो डिजिटल पेमेंट ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने के लिए व्यापारी और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के बीच तय हो सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि हर UPI ट्रांजेक्शन पर ग्राहक से अलग से पैसा लिया जाएगा.
फिलहाल सीधी बात यही है कि UPI पेमेंट करने वाले ग्राहकों और छोटे दुकानदारों के लिए MDR चार्ज लागू होने की कोई घोषणा नहीं हुई है.

