Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: पोक्सो केस का फरार आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, SIT ने तकनीकी ट्रैकिंग से दबोचा

Koderma: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोडरमा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में...

Koderma

Koderma: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोडरमा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा.

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को कोडरमा थाना क्षेत्र के छोटकीबागी निवासी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि 2 अगस्त की शाम लगभग 3 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाले रूपलाल मेहता, पिता जगदीश मेहता, निवासी मसनोडीह, थाना डोमचांच, ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर कोडरमा थाना में कांड संख्या 149/26 दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा POCSO Act की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एसपी के निर्देश पर बनी SIT

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की. टीम में महिला थाना प्रभारी, कोडरमा थाना के पुलिस अधिकारी और तकनीकी शाखा के कर्मियों को शामिल किया गया.

लगातार छापेमारी के बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की. तकनीकी ट्रैकिंग और स्थानीय सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी रूपलाल मेहता को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.  पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले की आगे की जांच जारी है.

एसपी बोले- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोडरमा पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पोक्सो जैसे जघन्य मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ:  हजारीबाग: पढ़ाई छोड़ साइकिल ढोने पहुंचे स्कूली बच्चे, व्यवस्था पर उठे सवाल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *