Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: 39वें शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, झामुमो नेताओं ने किया नमन

Palamu: झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को...

Palamu: झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय, पलामू में श्रद्धापूर्वक मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी ने की, जबकि जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई को बताया प्रेरणा

केंद्र समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो का जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित था. उनका बलिदान झारखंड आंदोलन की अमूल्य विरासत है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलकर झारखंड के हितों की रक्षा की जाए.

जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष को किया याद

जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने कहा कि निर्मल महतो ने जल, जंगल, जमीन और झारखंडवासियों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने कहा कि झामुमो उनके सपनों और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

झारखंड के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के हितों, अधिकारों एवं अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में झामुमो उपाध्यक्ष असफर रब्बानी, महिला मोर्चा की रजिया नियाज़ी, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, युवा मोर्चा सचिव कौशल किशोर, मुकेश चौधरी, दिनेश कुमार, छात्र मोर्चा जिला सचिव सैय्यद फैजल, साहिल अंसारी एवं वरिष्ठ नेता बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: JPSC-JSSC आंदोलन: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा पहुंचे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *