Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: विश्व आदिवासी दिवस पर ‘दस मिनट, दस सवाल’, जनजातीय विरासत जानेंगे छात्र

Gumla: विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास को नई पीढ़ी...

Gumla

 Gumla: विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से ऑनलाइन जनजातीय क्विज की पहल की गई है. “दस मिनट… दस सवाल…” की थीम पर आधारित इस क्विज में झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत, इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न शामिल किए गए हैं.

डिजिटल माध्यम से घर बैठे दे सकेंगे क्विज

क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड की जनजातीय विरासत के प्रति जिज्ञासा, जागरूकता एवं गौरव की भावना विकसित करना है. डिजिटल माध्यम से आयोजित इस गतिविधि के जरिए विद्यार्थी घर बैठे अपनी जानकारी को परखने के साथ-साथ झारखंड की विविध जनजातीय परंपराओं के बारे में नया ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे. क्विज लिंक एवं स्कैनर के माध्यम से इसमें भाग लिया जा सकता है. क्विज फाइनल सबमिट करने के बाद प्रतिभागी अपना फाइनल स्कोर कार्ड भी देख सकेंगे.

विद्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक सहभागिता पर जोर

क्विज का लिंक जिले के सभी विद्यालयों, संकुल एवं प्रखंड स्तर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता के लिए प्रसारित किया गया है. विद्यालयों एवं शिक्षकों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

बीपीओ दिलदार सिंह ने तैयार किया क्विज

यह ऑनलाइन जनजातीय क्विज बीपीओ दिलदार सिंह द्वारा तैयार किया गया है, जिसे जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं शिक्षा तंत्र तक प्रसारित किया गया है.

जनजातीय बहुल जिले में पहल का विशेष महत्व

गुमला जैसे जनजातीय बहुल जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यह पहल विशेष महत्व रखती है. इसके माध्यम से शिक्षा और तकनीक को जनजातीय संस्कृति से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. यह पहल विश्व आदिवासी दिवस को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे सीखने, जानने और अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत पर गर्व करने के अवसर के रूप में प्रस्तुत करती है.
ALSO READ: 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने छात्रों से 2 दिन पहले हीं रांची पहुंचने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *