Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सविता मुर्मू ने अंडर-20 जेवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण, जामताड़ा का बढ़ाया गौरव

Jamtara: करजन स्टेडियम, हजारीबाग में आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता-2026 में जामताड़ा की प्रतिभाशाली एथलीट सविता मुर्मू ने शानदार...

अंडर-20 जेवलिन थ्रो

Jamtara: करजन स्टेडियम, हजारीबाग में आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता-2026 में जामताड़ा की प्रतिभाशाली एथलीट सविता मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक

सविता मुर्मू की सफलता की जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव सरोज यादव ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि सविता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है. जिला सचिव सरोज यादव ने सविता के कोच छोटेलाल को भी बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की सराहना की. उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसकी मेहनत के साथ-साथ कोच का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि सविता मुर्मू की यह उपलब्धि जामताड़ा के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सविता भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जामताड़ा का नाम रोशन करेंगी. सरोज यादव ने सविता के उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

AlsoRead:10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने छात्रों से 2 दिन पहले हीं रांची पहुंचने की अपील

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *