Palamu: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत शनिवार को DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर और पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया.

BLO को दिए आवश्यक निर्देश
DC ने मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची और ASDD List का अवलोकन किया तथा नए मतदाताओं के प्रपत्र-06 और नाम सुधार/स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-08 की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने BLO और संबंधित कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

8-9 अगस्त को विशेष शिविर
निरीक्षण के दौरान मतदाताओं को बताया गया कि 8 और 9 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां मतदाता नाम जोड़ने, संशोधन और स्थानांतरण सहित मतदाता सूची से जुड़े कार्य करा सकते हैं.

ALSO READ:पलामू: 39वें शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, झामुमो नेताओं ने किया नमन

