Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला, बोले– CBI जांच से क्यों डर रही सरकार?

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य...

आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला
आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू आज आंदोलन स्थल पहुंचे. उन्होंने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी से मुलाकात कर उसका हाल जाना. इसके बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रों से मुलाकात की.

छात्रों को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. अगर सरकार की नीयत साफ है तो JPSC-JSSC की 2019 से 2026 तक की परीक्षाओं की CBI जांच की अनुशंसा करने से क्यों डर रही है.

आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला

परीक्षा परिणामों में विसंगतियों का लगाया आरोप

उन्होंने परीक्षा परिणामों में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि 152 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को जॉइनिंग मिल रही है, जबकि 172 अंक पाने वाले को नहीं. सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की मांग केवल आश्वासन नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच है. उन्होंने CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए CBI जांच की मांग दोहराई. साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांग का समर्थन करना चाहिए.

10 अगस्त के विधानसभा घेराव को लेकर दी चेतावनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि 10 अगस्त का विधानसभा घेराव अभूतपूर्व होगा और पूरे राज्य से छात्र इसमें शामिल होंगे. उन्होंने सरकार से कहा कि अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई का समय है.

ALSO READ: जमशेदपुर: डालसा ने शुरू किया तीन दिवसीय मध्यस्थता प्रशिक्षण, 10 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *