Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिरमटोली-मेकॉन फोर लेन फ्लाईओवर: मुआवजा के लिए भू-स्वामियों को अंतिम नोटिस, 15 दिनों में कागजात जमा न करने पर राशि एलए कोर्ट भेजी जाएगी

Ranchi: सिरमटोली चौक–राजेन्द्र चौक–मेकॉन गोलचक्कर के बीच 2.34 किलोमीटर लंबे फोर लेन फ्लाई-ओवर/एलिवेटेड रोड सह आरओबी निर्माण कार्य परियोजना के तहत अधिग्रहित...

Sirmatoli-Mecon four-lane flyover: Final notice to landowners for compensation; money to be sent to LA court if documents are not submitted within 15 days

Ranchi: सिरमटोली चौक–राजेन्द्र चौक–मेकॉन गोलचक्कर के बीच 2.34 किलोमीटर लंबे फोर लेन फ्लाई-ओवर/एलिवेटेड रोड सह आरओबी निर्माण कार्य परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि और संरचनाओं के मुआवजे को लेकर जिला भू-अर्जन कार्यालय, रांची ने कड़ा रुख अपनाया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर संबंधित भू-स्वामियों/हितबद्ध व्यक्तियों को अंतिम स्मारित (रिमाइंडर) किया गया है कि वे अगले 15 दिनों के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुआवजा भुगतान का दावा पत्र जमा करें.

कागजात जमा न होने से अटका है भुगतान

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अधिग्रहित भूमि से संबंधित वैध रैयती प्रमाण पत्र (जैसे बंध पत्र, शपथ पत्र, निबंधित केवाला, अद्यतन लगान रसीद, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, भू-धारण प्रमाण पत्र और वंशावली) जमा न करने के कारण मुआवजा राशि का भुगतान लंबित है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर कागजात जमा नहीं किए गए तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित व्यक्ति की मुआवजा लेने में कोई रुचि नहीं है और राशि को एल.ए. कोर्ट (एल.ए. कोर्ट) में संदर्भित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लड़की के संघर्ष की कहानी सुन एसपी ने तत्काल दिलाए कॉपी-किताब और घरेलू सामान, घर में लगवाया बिजली कनेक्शन

अधिग्रहित भूमि (मौजा-सिरम, शहर अंचल) का ब्योरा एवं मुआवजा राशि

– अवार्ड सं. 1 (खाता 14, प्लॉट 959, रकबा 0.03 एकड़): ठाकुरबाड़ी श्री राम जानकी मंदिर, अनुकूल चन्द्र घोष व अन्य के लिए कुल 55,34,882.00 की मुआवजा राशि तय है (आवेदन अप्राप्त).

– अवार्ड सं. 2 (प्लॉट 960, रकबा 0.07 एकड़): ओम साई अपार्टमेंट (उत्पल बॉल, सुनीता बॉल, विश्व रंजन बलियार व अन्य) के नाम कुल 1,40,09,890.00 की राशि स्वीकृत है (अंश भुगतान शेष).

– अवार्ड सं. 3 (खाता 115, प्लॉट 194, रकबा 0.13 एकड़): कृष्णा श्री अपार्टमेंट (शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, लीलावती गुप्ता, बावर खान व अन्य) के नाम कुल 2,04,72,342.00 का मुआवजा तय किया गया है (अंश भुगतान शेष).

– अवार्ड सं. 4 (खाता 128, प्लॉट 195, रकबा 0.0275 एकड़): सी०पी० चौधरी, उपारानी मुखर्जी, पति-गोपाल मुखर्जी के लिए कुल 52,43,223.00 की राशि निर्धारित है (आवेदन अप्राप्त).

– अवार्ड सं. 5 (खाता 171, प्लॉट 271, रकबा 0.005 एकड़): वंशी प्रसाद वगैरह मो सुशीला, पति-थियोपिक टोप्पो व अन्य के लिए 6,45,124.00 तय किए गए हैं (आवेदन अप्राप्त).

– अवार्ड सं. 8 (प्लॉट 35, रकबा 0.02 एकड़): खोया मंगरा उरांव वगैरह, राजू प्रकाश तिग्गा, मैया राम उरांव, आशीष गुड़िया व अन्य के लिए 2,58,04,98.00 (25,80,498.00) स्वीकृत हैं (अंश भुगतान शेष).

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *