Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

देवघर: आयकर-GST अफसर बनकर बिहार के राइस मिल मालिक को अगवा किया, 40.50 लाख लूटे

Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में 40.50 लाख रुपये की छिनतई की. बिहार...

Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में 40.50 लाख रुपये की छिनतई की. बिहार के बांका जिले के चांदन स्थित श्याम राइस मिल के मालिक श्याम सर्राफ उर्फ विक्की को स्कॉरपियो सवार पांच अपराधियों ने पहले दर्दमारा बॉर्डर के आगे रोका. दो अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताया और विक्की को अपनी गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद टाभाघाट के पास सुनसान जगह पर मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया.

वंदे भारत पकड़ने निकले थे विक्की

जानकारी के अनुसार, विक्की शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे राइस मिल से 40.50 लाख रुपये लेकर कोलकाता जाने के लिए निकले थे. उन्हें जसीडीह स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़नी थी. वह अपने एक परिचित के साथ बाइक से जसीडीह स्टेशन आ रहे थे. करीब 10:00 बजे दर्दमारा बॉर्डर के आगे पहुंचते ही स्कॉरपियो सवार अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी. स्कॉरपियो में चालक समेत पांच अपराधी सवार थे.

दोनों ने बताया खुद को अफसर

अपराधियों में से दो ने खुद को आयकर और जीएसटी अधिकारी बताया. इसके बाद विक्की को स्कॉरपियो में बैठा लिया गया. उसके साथ बाइक पर आ रहे परिचित को वहीं से वापस भेज दिया गया. अपराधी विक्की को लेकर आगे बढ़े. टाभाघाट के पास सुनसान स्थान पर स्कॉरपियो पहुंचते ही अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Also Read: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रांची में छात्रों का महाजुटान जारी, CM और मंत्रियों संग 4 घंटे का बैठक, रविवार को फिर होगी वार्ता

मारपीट कर बैग छीना

अपराधियों ने विक्की का बैग छीन लिया. बैग में 40,50,000 रुपये रखे हुए थे. रुपये लूटने के बाद अपराधी उसे लेकर जमुई जिले की ओर बढ़ने लगे. कुछ दूर आगे चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चिहराढ़ाड़ी जंगल के पास अपराधियों ने विक्की को स्कॉरपियो से उतार दिया. इसके बाद सभी अपराधी रुपये लेकर फरार हो गये.

112 पर दी सूचना, बिहार पुलिस पहुंची

घटना के बाद विक्की ने 112 नंबर डायल कर बिहार पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की को पूछताछ के लिए थाने ले गयी. पूछताछ और जांच के बाद घटनास्थल जसीडीह थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली. इसके बाद बिहार पुलिस विक्की को लेकर जसीडीह थाना पहुंची.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद जसीडीह थाना की पुलिस और झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. विक्की ने पुलिस को बताया कि वह राइस मिल से पैसा लेकर कोलकाता जाने के लिये निकला था. जसीडीह स्टेशन से उसे वंदे भारत एक्सप्रेस से हावड़ा जाना था. मामले में जसीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *